IMG-20260402-WA0630

जिला संघ अल्मोड़ा का चुनाव पूरा, नई कार्यकारिणी के साथ शुरू नई पहल

अल्मोड़ा: आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, जनपद अल्मोड़ा का चुनाव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री नवीन चंद्र जोशी, निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा तथा श्री सतीश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निम्न पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया—

अध्यक्ष: डॉ. कपिल शर्मा

उपाध्यक्ष: डॉ. दीपक कुमार

सचिव: डॉ. अनुपम त्यागी

उप सचिव: डॉ. शोभा सनवाल

आय-व्यय निरीक्षक: डॉ. सुधीर सोनी

मीडिया प्रभारी: डॉ. मंजू पाल

इस अवसर पर उपस्थित समस्त चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं। सभी ने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाएगी तथा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *