Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Uttarakhand

डायरी से प्लेलिस्ट तक, तलवार का ‘फिरोजी फिगर्स’ में है कमसिन भावनाओं और आकर्षक बीट्स का मिश्रण

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। रैप म्यूज़िक (rap music) के उफनते परिदृश्य में बहुप्रतिभाशाली रैपर, सिंगर, और प्रोड्यूसर, गौरव तलवार अपना लेटेस्ट 4-ट्रैक एलबम ‘‘फिरोजी फिगर्स’’ लेकर आए हैं। अपने पिछले एलबम, ‘फिरोजी फीलिंग्स’ के बाद इस बार तलवार भावनाओं, बीट्स और कहानियों को एक नए स्तर पर ले गए हैं। इस बार उन्होंने कमसिन भावनाओं के साथ फ्रीस्टाईल बीट्स का उपयोग किया है।

यह एलबम श्रोताओं को दिल टूटने और खुद को जीतने की भावनाओं के सफर पर ले जाएगा। इसमें चार आकर्षक ट्रैक्स – ‘‘वैलेंटाईन’’, ‘‘आईस’’, ‘‘ट्रस्ट इश्यूज़’’ और ‘‘तस्वीराँ’’ में से हर ट्रैक तलवार की कलात्मक गहराई का एक नया पहलू पेश करता है। ‘‘वैलेंटाईन’’ में तलवार ने भौतिक प्रेम की निराशा को व्यक्त किया है, वहीं ‘‘आईस’’ में वो व्यक्तिगत संघर्षों के बाद भी शानदार जीवनशैली की साहसिक अभिव्यक्ति करते हैं। ‘‘ट्रस्ट इश्यूज़’’ में धोखे और डगमगाते विश्वास को एक नए दृष्टिकोण के साथ टटोला गया गया।

वहीं ‘‘तस्वीराँ’’ में अपना प्यार खो देने के बाद आगे बढ़ने की प्रेरणा है। तलवार के स्वर आपके हृदय में उतर जाएंगे क्योंकि उनका हर गीत यादगार धुनों में डूबा हुआ एक अद्वितीय अनुभव पेश कर रहा है। तलवार ने बताया, ‘‘फिरोजी फिगर्स में काम करके ऐसा लगा कि मैं अपनी डायरी के पिछले पन्ने पलट रहा हूँ, और अपने दर्द को संगीत के माध्यम से शक्ति में बदल रहा हूँ।

इसका हर गीत जीवन का एक अध्याय है और दिल टूटने से लेकर विजय पाने तक के सफर का वर्णन करता है। इसके हर गीत में मधुर रैप से लेकर आरएंडबी/ड्रिल, ट्रैप, बूम बैप और नए वेव ट्रैप के साथ मेरे विकास और मजबूती का प्रदर्शन किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह एलबम श्रोताओं को पसंद आएगा, और इन गानों में उन्हें अपनी कहानियाँ मिलेंगी।’’

डीफैक द्वारा निर्मित और तलवार द्वारा अभिनीत, लिखित और कंपोज़ किया गया यह एलबम उनकी कला और श्रोताओं के साथ जुड़ने के उनके कौशल का प्रदर्शन करता है। इसलिए फिरोजी फिगर्स की आकर्षक धुनों के साथ भावनाओं के लंबे सफर का अनुभव लीजिए।

गौरव तलवार का एलबम ‘‘फिरोजी फिगर्स’’ यहाँ सुनें – https://www.youtube.com/playlist?list=OLAK5uy_nptfaFlF6-Sq3VPn768SyXMIsDo7dDm2I

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740