WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.25.00 PM

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो- तेजिंदर सिंह बॉबी

देहरादून : चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आज मसल फैक्ट्री जिम, वसंत विहार में हेल्थ और फिटनेस जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में तेजिंदर सिंह बॉबी, फिटनेस एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं 6 बार के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शामिल रहे। चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तेजिंदर सिंह बॉबी ने कहां “यह युवा शक्ति, परिवार और समाज की बेहतर सेहत के लिए एक प्रेरणादायक और जोश से भरपूर पहल हैं।

यह समय है अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने भविष्य के लिए सही फैसला लेने का। उन्होंने सेमिनार में मौजूद लोगों के सवाल लिए और उसका उत्तर दिया। उन्होंने कहा “ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो!” उन्होंने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने के लिए कई सुझाव दिए जिसमें नियमित रूप से व्यायाम करना, अपने आहार को शुद्ध रखना एवं घर में बना हुआ भोजन करना , आहार में हरी सब्जियां, फल , दाल, अंडे, मछली एवं नट्स शामिल करना, युवाओं को शराब एवं सिगरेट के सेवन से दूर रहना, शारीरिक श्रम को अपने दिनचर्या में शामिल करने पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के प्रश्न के जवाब में वे आगे कहते हैं फिटनेस का मतलब सिर्फ़ मसल्स बनाना या बाहरी रूप-रंग नहीं है; यह ज़िंदगी जीने का एक तरीका है जो शरीर को मज़बूत बनाता है, दिमाग को स्थिर करता है और सेल्फ-कॉन्फिडेंस बनाता है। आज की दुनिया में, मॉडर्न सुविधाओं और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के बावजूद, लोग फिजिकली और मेंटली संघर्ष करते रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण सही गाइडेंस की कमी और गलत जानकारी का फैलना है। फिटनेस इंडस्ट्री में अनट्रेंड कोच, गुमराह करने वाली सलाह और लापरवाही भरे तरीकों के बढ़ते ट्रेंड ने कई युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। इसीलिए यह आवश्यक हो गया है कि आप सभी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके विशेषज्ञ से ही जानकारी प्राप्त करें।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *