लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को दी गई शुभकामनाएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को दी गई शुभकामनाएं

Opposition Leader of Lok Sabha

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Opposition Leader of Lok Sabha) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। राहुल गांधी को शुभकामनांए देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यर्क्ताओं के टूटे हुए मनोबल को जोड़कर कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबन्धन को एक बार पुनः सत्ता के करीब पहुंचाने का काम किया निश्चित रूप से उनके नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर सदन में कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित सदस्यों को राहुल गांधी के सांसद के रूप में लम्बे अनुभवों तथा कुशल नेतृत्व का लाभ मिलेगा तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी केन्द्र और राज्य की सत्ता में एकबार फिर से अपना परचम लहरायेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने भी पार्टी नेता राहुल गांधी के सदन में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी तथा केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *