WhatsApp Image 2026-02-28 at 9.59.16 PM

लोजपा (रामविलास) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड द्वारा आज बंजारावाला स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय में ‘होली मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों के त्योहार का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पार्टी नेतृत्व ने इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह द्वारा किया गया। इस मिलन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद, प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार गुप्ता, मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, संजीवनराम और सुनील पासवान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *