Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Uttarakhand

‘मन की बात’ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी को रेखांकित करने वाला कार्यक्रम,

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Cabinet Minister Rekha Arya) ने रविवार को देहरादून के धर्मपुर में, वार्ड संख्या- 74 (ब्रह्मपुरी) की बूथ संख्या- 48 पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ श्रवण किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने वहां उपस्थित लोगों से, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को आत्मसात करने और साझा प्रयासों से सामाजिक उत्थान को सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी को रेखांकित करने वाला कार्यक्रम है और इसमें शामिल किए जाने वाले सामान्य जन मानस के प्रयास हम सभी को प्रेरणा देने वाले होते हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गयाI उन्होंने ‘मन की बात’ के ताजा अंक में प्रधानमंत्री द्वारा अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक और आंत्रप्रेन्योर रक्षित भट्ट की सराहना को समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व का पल बताया।

रेखा आर्या बोलीं कि रक्षित भट्ट ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और यह दर्शाता है कि कैसे हमारी देवभूमि के युवा, अपनी प्रतिभा के दम पर ना केवल प्रदेश बल्कि देश के नाम को भी सातवें आसमान तक पहुंचा रहे हैं। IIT मद्रास से पढ़े रक्षित भट्ट अपने दोस्तों के साथ मिल कर ‘स्पेस स्टार्ट-अप’ चलाते हैं। इस कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या के साथ हरिद्वार के ब्रह्मपुरी वार्ड-74 के निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप, मंडल अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री आशीष गिरी, IT सह-संयोजक गौरव बूढ़ाकोटी, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा, बूथ अध्यक्ष विद्या बिष्ट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740