Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Uttarakhand

संगठन सृजन अभियान को लेकर AICC headquarters में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नई दिल्ली/उत्तराखंड: उत्तराखंड में संगठन सृजन अभियान(Uttarakhand Congress) के तहत जिला स्तर पर नेतृत्व चयन को लेकर नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय, इंदिरा भवन(AICC headquarters) में एक महत्वपूर्ण बैठक(AICC Review Meeting) आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एवं संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नियुक्त सभी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यवेक्षकों ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है, जिस पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन और विचारों के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में प्रदेश संगठन को समावेशी और सशक्त बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

AICC New Delhi बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल से व्यक्तिगत रूप से विचार-विमर्श कर सभी पक्षों की राय ली गई। सभी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और वरिष्ठ नेताओं के सुझावों के आधार पर एआईसीसी शीघ्र ही निर्णय लेगी, और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की सूची दिवाली से पूर्व जारी की जाएगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740