टिहरी- विधायक ने किया डोबरा चांठी पुल के पास नए बोटिंग प्वाइंट का शुभारंभ
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805


टिहरी गढ़वाल – टिहरी झील में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा नए बोटिंग प्वाइंट(boating in tehri lake) बनाए जा रहे है जिसके तहत डोबरा चांठी पुल के पास आज नए बोटिंग प्वाइंट का शुभारंभ प्रतापनगर कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया, पर्यटन विभाग द्वारा करीब 50 लाख की लागत से बोटिंग प्वाइंट तैयार किया गया है जिसमें फिलहाल 10 बोट का संचालन किया जाएगा।
आपको बता दे कि अभी तक टिहरी झील में सिर्फ कोटी में ही एक बोटिंग प्वाइंट का संचालन(boating in tehri lake) किया जा रहा था लेकिन अब डोबरा के साथ ही 2 अन्य जगह पर भी बोटिंग प्वाइंट तैयार किए जाएंगे, विधायक नेगी ने कहा नए बोटिंग प्वाइंट खुलने से पर्यटकों को ने टूरिस्ट स्पॉट मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और टिहरी झील से स्टे प्रताप नगर क्षेत्र में भी पर्यटन गतिविधिया बढ़ेंगी।




