Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

भट्ट ने किया नवागंतुको का स्वागत, कहा एकजुट हो रहे विकसित भारत की खातिर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 12 विधानसभा क्षेत्रों से सैकड़ों विपक्षी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश मुख्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद आदि जनप्रतिधियों ने अपने सार्थकों के साथ पार्टी के विचारों में विश्वास व्यक्त किया।

औपचारिक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सुबह से विभिन्न पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिक एवं कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान सम्मिलित होने वाले जिलों के अध्यक्ष के साथ विधायक श्री खजान दास, श्री मदन कौशिक, श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री शक्ति लाल शाह, श्री दुर्गेश्वर लाल, श्री राजकुमार पोरी, श्री अनिल नौटियाल, श्री भोपाल राम टम्टा और सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल होने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ो लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर पूर्ण भरोसा करती है। साथ ही कटाक्ष किया कि जो लोग झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें यहां की तस्वीर देखनी चाहिए कि किस तरह सकारात्मक राजनीति से भी विपक्षियों का भी विश्वास जीता जा सकता है।

क्योंकि पार्टी में विश्वास जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या कांग्रेस, यूकेडी, बसपा और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की है। जो 2027 के चुनावों से पूर्व राज्य में राजनैतिक हवा का रुख और फिज़ा में केसरिया धमक को दर्शाता है। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों मे प्रमुख रूप से पौड़ी विधानसभा से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी श्री केशर सिंह नेगी, सभासद श्री प्रदीप, श्री दिनेश सिंह, श्रीमती सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, शुभम पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, क्षेत्र पंचायत रघुवीर सिंह, प्रधान श्री धीरज, प्रधान श्री मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अरविंद शामिल थे।

चमोली जिले से महिला काँग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी , देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत , सदस्य जिला पंचायत बलवीर राम सभासद पूर्णानंद डिमरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की । विधानसभा उत्तरकाशी और पुरोला से प्रधान बलबीर सिंह रावत, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर महेश रावत, सेवानिवृत्त कैप्टन हरिकिशन रावत, सुरजन सिंह रावत प्रधान, श्रीमती महेंद्री पवार प्रधान, जगमोहन सिंह चौहान, डीपीएस भंडारी प्रधान, जयप्रकाश चौहान अध्यक्ष प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील लाल इस्मत लाल प्रमुख नामों में रहे।

कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा से श्री सुरेंद्र सिंह नेगी पूर्व प्रधान, ग्राम प्रधान पूर्व कैप्टन श्री विक्रम सिंह रावत, सूबेदार बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती रेणु नेगी प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, राकेश फर्स्वाण टैक्सी यूनियन अध्यक्ष, भारत सिंह बिष्ट, शैलेंद्र, सत्येंद्र सिंह रावत, सभासद संपूर्णानंद आदि प्रमुख रहे।

वहीं घनसाली विधानसभा से पूर्व श्रीमती प्रियंका देवी जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश व्यास पूर्व प्रधान, शंकर लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रकाश राणा श्रीमती उर्मिला राणा, संतोष रावत ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान बच्चन सिंह बिष्ट, भारत सिंह पवार, टिहरी विधानसभा से श्रीमती प्रभादेवी, श्री कृष्ण कृष्ण भंडारी सभासद नगर पालिका टिहरी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

ऋषिकेश विधानसभा से पार्षद श्रीमती माधवी गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, रोशन लाल, मनोज कुमार, विश्वजीत, श्याम गुप्ता, भारत गर्ग, शुभम गुप्ता, सुभाष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बाबूराम शर्मा और धर्मपुर विधानसभा से सचिन अहलूवालिया, नीलू नेगी, अनिल कंबोज, यशोदा रावत, नितिन रावत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में विश्वास जताया।

रुड़की विधानसभा से पार्षद मनोज कुमार, पूर्व पार्षद हेमा बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष सत्यम कुमार, तरुण बिरला सचिव एनएसयूआई, शिवानी उपाध्यक्ष एनएसयूआई, वरुण कुमार मंडल उपाध्यक्ष बसपा, नवल जोशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूकेडी, सुजल मितवा अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, डॉ जयपाल सैनी पूर्व सभासद, रमेश चंद सैनी पूर्व सभासद, प्रधान नरेश धीमान, विभोर धीमान प्रमुख रहे।

वहीं राजपुर विधानसभा से श्री अनिल, अनमोल कुमार, अमन राय, उदित अग्रवाल, सुनील राणा, मेनका बहल, नरेश चमोली, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती संगीता देवी, सुनील सोनकर, संजय चौधरी, बॉबी कुमार, सनी अटवाल, विशाल बिरला, अभिषेक नौटियाल, भूपेंद्र शामिल हुए।

इसी तरह कोटद्वार से श्रीमती रीमा चौहान, गजेंद्र चौहान, नितिन चौहान, अनुराग रावत, अरुण नेगी, प्रदीप नेगी, अमन रावत, आशु रावत, रंजन नेगी, सुनील विश्वकर्मा, सोहन सिंह, श्रीमती सरोज देवी, संजय बिष्ट, बीना देवी प्रमुख रहे। हरिद्वार विधानसभा से गौरव भाटिया अनुज शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश कुमार, मोहन चंद प्रमुख नाम रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740