टिहरी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने बताया कि 21 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी परिसर में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई/डिप्लोमा तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप के लिए प्रतिभाग कर पंजीकरण करा सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण-पत्र, कलर पासपोर्ट साइज फोटो, नवीनतम बायोडाटा एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट-1961 के प्रावधानों के तहत निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं नियमों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा मासिक वृत्तिका/स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में अप्रेंटिस मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
