झाड़ू लगा रही महिला पर गिरीं अनाज की बोरियां, मसीहा बन गए मजदूर

झाड़ू लगा रही महिला पर गिरीं अनाज की बोरियां, मसीहा बन गए मजदूर

नवी मुंबई के वाशी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) बाजार में खौफनाक घटना घटी। सफाई के दौरान एक महिला अनाज की बोरियों के नीचे फंस गई। सौभाग्य से वहां मौजूद मजदूरों तुरंत उसे बचाने आए। यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह डरावना वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर गौर करें तो महिला झाड़ू लगाते हुए उस स्थान पर पहुंच गई जहां अनाज की बीसियों बोरियां रखी हुई थीं। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला झाड़ू लगाते हुए उन बोरियों के पास पहुंची जहां एक पर एक लदी बोरियां थोड़ी टेढ़ी दिखाई दे रही हैं। संभवत: झाड़ू के स्पर्श से निचली बोरियों में हलचल हुई जिसके कारण बैलेंस बिगड़ गया। चिकनी प्लास्टिक से बनी बोरियों के बैलेंस बिगड़ने की वजह से वे भरभरा कर गिर गईं। इसके बाद देखते ही देखते अनाज की 30-40 बोरियां महिला के ऊपर गईं।

बोरियों के गिरने के बाद महिला चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुन वहां मौजूद मजदूरों ने आनन-फानन में उसकी की जान बचाने की कोशिश की। काफी जल्दी से मजदूरों महिला पर से बोरियां हटाईं। एक एक कर मजदूरों ने महिला के ऊपर से सारी बोरियां हटा दी। जिसके बाद महिला की जान बच गई। खबरें हैं कि महिला को मामूली चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस वीडियो को वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उन लोगों की तारीफ कर रहे हैं जिन्होंने उस महिला की जान बचाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *