5 नहीं, 6 शावकों को दिया जन्म, कूनो की मादा चीता गामिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 नहीं, 6 शावकों को दिया जन्म, कूनो की मादा चीता गामिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बीते दिनों मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को शावकों की संख्या 5 बताई गई थी। आज केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शावकों का एक वीडियो शेयर करते हुए नवजात शावकों की संख्या 6 बताई है। इसके अलावा 6 शावकों को जन्म देने के साथ ही गामिनी के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। मादा चीता गामिनी को साउथ अफ्रीका से लाया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा,”बेहद खुश हूं, ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली महिला के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।”

पहली बार मां बनने वाली गामिनी 6 शावकों को जन्म देने वाली पहली मादा चीता बन गई है। जानकारी के मुताबिक, अबतक अधिकतम संख्या 5 ही थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *