Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के लिए कलाकारों के ऑडिशन संपन्न

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल (Gorkha Himalayan Festival) की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव मीनू आले एवं रमा थापा ने बताया कि फेस्टिवल के मंच पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ देहरादून के प्रसिद्ध गायक सतीश थापा, लोकप्रिय गायिका दीप्ति राणा और देविन शाही भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। ये सभी कलाकार अतिथि कलाकारों के साथ मंच साझा करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि यह भव्य सांस्कृतिक उत्सव 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में पहाड़ी खान-पान, पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक फैशन शो और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी।

इसकी एक विशेषता यह भी होगी कि यह पूरा आयोजन तीनों दिन प्लास्टिक मुक्त रहेगा।
इस अवसर पर सूर्य विक्रम शाही, विनीता खत्री, मीनू क्षेत्री, पूनम थापा, कविता क्षेत्री, नैनका राणा, शीलू राई, सविता क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740