Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

जनहित में बडी पहलः दिव्यांग प्रमाण पत्र, 18 आधार अपडेशन, 07 आयुष्मान कार्ड मौके पर निर्गत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत गुरूवार को विकासखंड रायपुर के न्याय पंचायत द्वारा के जन मिलन केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव श्री आर0 मीनाक्षी सुन्दरम् एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएँ सुनी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 587 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर से पहले प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने ग्राम पंचायत द्वारा में आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

द्वारा में आयोजित शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर मां खेडा सूरी कृषि स्वयं सहायता समूह ग्राम काण्डा से जुड़े 11 किसानों को 02 पावर विडर, 03 चाफ कटर तथा 03 आटा चक्की प्रदान की गई। साधन सहकारी समिति सरोना द्वारा जय माता महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 05 लाख और कृषक जयराम सिंह, बलदेव सिंह, वीरेन्द्र सिंह व दर्शन सिंह को 1-1 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट एवं 10 बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र देहरादून के सहयोग से एडिप एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत 72 वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों को 04 व्हील चेयर सहित 205 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए।

प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुगमता से सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्ण प्रशासनिक अमला सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की गई है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकांश समस्याएँ ग्राम एवं तहसील स्तर की होती हैं, जो जानकारी के अभाव में अनावश्यक रूप से लंबित रह जाती हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्रामीण स्तर पर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित कार्यों के माध्यम से ग्रामों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा (काऊ) ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से क्षेत्रीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं विधायक द्वारा शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी ली गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त समस्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 80 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

क्षेत्रवासियों द्वारा मालदेवता से द्वारा मोटर मार्ग पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा नशा करने तथा स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी (पुलिस) को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। द्वारा ग्राम प्रधान अनुराधा ने मालदेवता से द्वारा मोटर मार्ग पर पुलिया निर्माण, बनगांव द्वारा में जर्जर पेयजल टैंक की मरम्मत एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोली द्वारा के उच्चीकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने हेतु शिक्षा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। ग्राम जोलियों में आंगनबाड़ी भवन, सड़क, पेयजल टैंक एवं सोलर लाइट की मांग रखी गई।

समोली, ठिक्कर व बगोल में पेयजल समस्या के समाधान हेतु जल संस्थान को निर्देश दिए गए। सेमतवाला मार्ग के सुधारीकरण, तुलसीखाला जल स्रोत संरक्षण, सौडा-द्वारा मार्ग पर नाली निर्माण तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरवाड़ निर्माण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान अखंडवाली द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरवाड़ निर्माण की मांग पर प्रभागीय वनाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 152, होम्योपैथिक में 117 तथा आयुर्वेदिक में 76 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।

शिविर में एक दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया तथा 11 आयुष्मान कार्ड एवं 18 आधार कार्ड अपडेट किए गए। कृषि विभाग द्वारा 75, उद्यान विभाग द्वारा 45 कृषकों तथा पशुपालन विभाग द्वारा 27 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं। समाज कल्याण विभाग द्वारा 52 सामाजिक पेंशन स्वीकृत कर ऑनलाइन की गईं। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 06 राशन कार्डों की ई-केवाईसी तथा 09 राशन कार्डों में यूनिट वृद्धि की गई। पंचायत राज विभाग द्वारा 37 राशन कार्ड संशोधन, 05 पीएम किसान तथा 06 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई।

राजस्व विभाग द्वारा 43 खाता-खतौनी, आय एवं स्थायी प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त सेवायोजन (07), उरेडा 30, उद्योग (04), डेयरी (35), मत्स्य (12), पीएनबी (02), शिक्षा (18) एवं पर्यटन (07) विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिवर में प्रमुख सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम्, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कवंर, उप जिलाधिकारी हरिगिरी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, सीएओ देवेन्द शर्मा, कृषि भूसंरक्षण अधिकारी अशोक गिरी आदि सहित ब्लाक प्रमुख रायपुर सरोजनी जवाडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उज्जवल नेगी, महा मंत्री महेन्द्र पुण्डिर शेखर बरमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा गुरूंग शिशिर कान्त पुष्पेन्द्र, ग्राम प्रधान द्वारा अनुराधा अन्य जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740