WhatsApp Image 2026-04-04 at 8.24.42 PM

CDO tehri ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल: मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है । वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं जिनमे बकरियों को रखा जाता है

एवं बाड़े के बाहर भी बकरियों को बाँधने हेतु प्रयाप्त खुला स्थान है जो चारों तरफ से बॉउंड्री से सुरक्षित है। पशुपालन विभाग द्वारा फॉर्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं राज्य सैक्टर योजना अंतर्गत सामान्य बकरी पालन योजना से भी लाभान्वित किया गया है एवं पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर चिकित्सा, टीकाकरण सेवा एवं उचित रखरखाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान फॉर्म स्वामी द्वारा बताया गया कि वह इस व्यवसाय से मासिक एक से दो लाख रुपए तक आर्थिक लाभ अर्जित कर लेते हैं।

निरीक्षण उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग को फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी. के. सिंह , एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री विजेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *