कांग्रेस की नीयत मे खोट, छोटे से मामले को तूल देकर ध्रुवीकरण का आरोप हास्यास्पद: चौहान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने कहा कि कांग्रेस की मंशा मे खोट साफ दिख रहा है,क्योंकि एक ओर वह कोटद्वार मे घटित घटना को तूल देने की कोशिश कर सेक्युलर होने का ढोंग कर रही है और दूसरी ओर भाजपा पर ध्रुवीकरण का हास्यास्पद आरोप लगा रही है। कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि पूरी घटना का एकाएक घटित होना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। एक छोटा मामला जिसे पूर्व मे सुलझा लिया गया था उसकी पटकथा भी सुनियोजित तरीके से तैयार की गयी।
एकाएक कांग्रेस संगठन के युवक का मौके पर आना और स्थानीय कांग्रेसियों का विवाद को सुलझाने के बजाय उसे तूल देना और कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी द्वारा उसे हीरो की उपाधि से नवाजने को आखिरकार क्या समझा जाए? उन्होंने कहा कि इसमें जो वीडियो जारी हुए हैं उनमे उक्त व्यक्ति आक्रामक मुद्रा मे नजर आ रहा है। कांग्रेस इसी आक्रामकता का समर्थन कर रही है और यह प्रदेश मे उसकी तुष्टिकरण की नीति की ओर जाती दिख रही है। चौहान ने कहा कि सीएम कानून व्यवस्था पर स्थिति साफ कर चुके हैं कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा। पौड़ी पुलिस मामले मे कड़ी जांच कर रही है।
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी हैं। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की इजाजत नही दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अलर्ट है और किसी के गलत मंसूबे पूरे नही होंगे। उन्होंने राजधानी क्षेत्र मे हुई घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि सभी मामलों मे आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था पर संबंधित एजेंसियों की पैनी नजर है और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर मामले को तूल देने के बजाय जिम्मेदार विपक्ष की तरह आगे आने की जरूरत है, क्योकि जनता सब देख रही है और दुष्प्रचार का समय पर जवाब देगी।



