विश्व मानवाधिकार दिवस: देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विश्व मानवाधिकार दिवस पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई कला प्रतिभा
देहरादून: विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह नेगी ने देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया गया और मानवाधिकार जागरूकता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
समीर आर्ट्स, प्रेमनगर एवं स्ट्रोक्स एंड शेड्स, टिहरी के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने मानवाधिकारों पर कई महत्त्वपूर्ण संदेश अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में निर्णायकों द्वारा
- प्रथम पुरस्कार – अंशिका,
- द्वितीय पुरस्कार – आरुषि,
- तृतीय पुरस्कार – विवान को प्रदान किया गया।
प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह नेगी ने बच्चों को किया सम्मानित
प्रदेश सचिव ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और कहा—
“हर नागरिक को सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का मूल अधिकार प्राप्त है। मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन में हम सभी की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए।”
साथ ही अभिभावकों को भी उनके मौलिक अधिकारों (Fundamental Rights) के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मिली सराहना
अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में—
जागरूकता
संवेदनशीलता
रचनात्मकता
सामाजिक समझ को बढ़ाते हैं और उन्हें एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस अवसर पर —
- एडवोकेट स्वाति
- भैरवी सिंह मारकंडे
- मिताली राज रावत
- सुमित सिंह
- चित्रा पंत
- सुमन यादव
- राहुल पंवार आदि उपस्थित रहे।



