Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, नेचुरल फॉर्मिंग और मिलेट्स मिशन पर विशेष जोर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर महानिदेशक कृषि एवं उद्यान वंदना सिंह से विस्तार से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्तर पर बेहतर मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ने नेचुरल फॉर्मिंग एवं मिलेट्स मिशन को प्राथमिकता देते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चौबटिया स्थित अनुसंधान केंद्र को पुनर्जीवित करने तथा प्रदेश में विलुप्त होती माल्टा की विभिन्न प्रजातियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को गति देने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने टेस्टिंग लैब एवं इंटीग्रेटेड पैक हाउस निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसानों को बेहतर बाजार सुविधा एवं मूल्य संवर्धन का लाभ मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डीजी कृषि एवं उद्यान को निर्देश दिए कि केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य स्तर पर ठोस एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदेश के किसानों एवं लाभार्थियों को मिल सके।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740