विधानसभा सत्र में पौड़ी विधायक पोरी के प्रश्न से सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना, पोरी ने समाधान नहीं किए जाने पर दे डाली चेतावनी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805


उत्तराखंड पौड़ी के लोकप्रिय विधायक राजकुमार पोरी ने विकास खंड कल्जीखाल की चिनवाडी़ डांडा पम्पिंग योजना में हुई अनियमिता में विधानसभा में सरकार से प्रश्न किया विधायक पोरी ने कहा कि चिनवाडी डांडा पम्पिंग योजना से लगभग 70 से 80 गांवों को सुव्यवस्थित पेयजलापूर्ति प्रारंभ किए जाने को लेकर कर यह योजना तैयार की गई थी लेकिन भारी अनियमितताएं सामने पर इस योजना से सम्बन्धित ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति तक नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना में एक फिल्टर तक नहीं लगाया गया जिससे दूषित पेयजल से ग्रामीणों को बीमारी व ग्रस्त जन जीवन से प्रभावित होना पड़ रहा है
उन्होंने इस मामले सदन प्रमुखता से उठाते सरकार का ध्यान आकर्षित करते ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है साथ ही विगत मानसूनी वर्षा से आपदा की चपेट आए अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रैदुल, कलूण कमेडा़ में हुए भारी नुकसान से प्रभावित हुए ग्रामीणों के बारे में प्रश्न किया विधायक ने कहा कि आपदा से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोग बेघर हो गए हैं कुछ परिवारों के आवास व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है ग्रामीणों के फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है उन्होंने सरकार से आपदा से प्रभावितों को विस्थापित किए जाने की मांग की है कहा कि इन लोगों के पास आवास बनाने तक के लिए भूमि भी उपलब्ध नहीं है, विधायक ने अपनी इन दो मांगों को सरकार से प्राथमिकता के आधार पर जनहित में ठोस व सार्थक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




