Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

घर-घर जाकर दिया जा रहा गोरखा हिमालयन फेस्टिवल का न्योता

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के लिए आमंत्रण अभियान शुरू हो गया है। ट्रस्ट की महिलाएं समूह बनाकर घर-घर जाकर मंत्रियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को इस भव्य आयोजन का निमंत्रण दे रही हैं। इस संबंध में शुक्रवार को ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला थापा ने बताया कि यह भव्य उत्सव 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी होता है, इसलिए संस्कृति से जुड़े लोगों को प्राथमिकता के साथ आमंत्रित किया जा रहा है। ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल में पहाड़ी खान-पान, पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक फैशन शो और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ साइकोलोथॉन के साथ किया जाएगा और तीनों दिन आयोजन स्थल को पॉलीथिन मुक्त रखने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक ओर मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य कला, नेचर फोटोग्राफी और ट्रैफिक रूल्स पर कार्यशालाएं होंगी, वहीं दूसरी ओर भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। वहीं ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री ने बताया कि फेस्टिवल में जागर गायिका बसंती बिष्ट, सिलीगुड़ी से लोकगायक विक्रम कालीकोटी, दार्जिलिंग से लोकगायिका सुरक्षा सिंचुरी, डीआईडी फेम आद्याश्री उपाध्याय और जम्मू से एम जैक्शन कल्चर इंस्टीट्यूट की टीम अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ देंगी।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल तीनों दिन सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों की लोकसंस्कृति, शिल्प और हुनर से जुड़ी प्रतिभाएं अपने लोकगायन, लोकवाद्य और लोकनृत्यों से दर्शकों का मन मोह लेंगी। कार्यक्रम की संरक्षक गोदावरी थापली ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस महोत्सव को भव्य और सफल बनाएं। इस अभियान में मुख्य रूप से ज्योति कोटिया,वंदना बिष्ट, नैन कारा, सूर्य विक्रम शाही, निर्मला थापा, नंदा रावत, उर्मिला तोमर आदि शामिल रहे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740