Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

सुजुकी मोटरसाईकल इंडिया ने उत्तराखंड में अपने नेटवर्क का विस्तार किया

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून । सुजुकी मोटरसाईकल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल), सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशनजापान की टू-व्हीलर सब्सिडियरी, ने आज देहरादून में अपनी नई डीलरशिप, कनक सुजुकी का शुभारंभ किया। इस नई डीलरशिप के साथ उत्तराखंड में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है। सुजुकी परिवार में नए बिज़नेस पार्टनर का स्वागत करते हुए, दीपक मुतरेजा,एसएमआईपीएल ने कहा, ‘‘देहरादून में कनक सुजुकी हमें अपने ग्राहकों के नजदीक लेकर आई है। यहाँ पर उन्हें हमारे सभी स्कूटर, मोटरसाईकल और आफ्टर-सेल्स सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी।

यह डीलरशिप हमारे ग्राहकों को वाहन स्वामित्व का सरल और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगी। हम अपने डीलर पार्टनर, कनक सुजुकी का हार्दिक अभिनंदन करते हैं, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया। हमारी इस डीलरशिप के साथ देहरादून में हमारे पास चार अधिकृत डीलरशिप और उत्तराखंड में कुल 15 टचपॉईंट हो गए हैं,जिनके माध्यम से हम राज्य में राईडिंग प्रेमियों के साथ मजबूत संबंध बना सकेंगे।’’

इस नई डीलरशिप का उद्घाटन दीपक मुतरेजा (वाइस-प्रेसिडेंट, सेल्स एवं मार्केटिंगसुजुकी मोटरसाईकल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड) ने किया। इस अवसर पर उनके साथ एसएमआईपीएल और कनक सुजुकी (आद्या ऑटोमोटिव एलएलपी) के वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्राहक भी मौजूद थे। यह नई डीलरशिप मेन रायपुर रोड, देहरादून में स्थित है। कनक सुजुकी में ग्राहकों को 3एस (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स) सुविधाएं एक ही जगह प्राप्त हो सकेंगी। इस नई डीलरशिप से ग्राहकों को पूरे रिटेल नेटवर्क में सुविधाजनक और प्रीमियम अनुभव प्रदान करने की सुजुकी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740