Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

अपराध की घटनाएं दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, शीघ्र पकड़े जाएंगे हत्यारे : भाजपा

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: भाजपा ने राजधानी में हुई अपराध की घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने कहा कि सरकार का रुख सख्त और स्पष्ट है कि अपराधी किसी कीमत पर नही बख्शे जायेंगे। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बचते हुए सभी को धैर्य से पुलिस कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए। पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना को लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता क्षुब्ध और चिंतित हैं।

हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ है और उन्हें न्याय से लेकर सभी संभव मदद सरकार से दिलाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। हमे विश्वास है, जो भी इस अमानवीय घटना के दोषी हैं, वे शीघ्र कानूनी शिकंजे में कसे जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि हत्यारे पाताल में भी छिप जाएं उन्हें ढूंढ कर कठोरतम सजा दिलवाई जाए।

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा, भाजपा सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इससे पूर्व सभी प्रकरण के आरोपी सलाखों के पीछे हैं। किसी को अपने किए की सजा न्यायालय से मिल गई है तो कोई कानूनी प्रक्रिया से अपनी सजा का इंतजार कर रहा है। अब तक जिसने भी प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की उसे कड़ा सबक सिखाया गया है।

अपराधिक घटनाओं में हुई निष्पक्ष, तत्पर और कठोर कार्रवाई के चलते ही प्रदेश की जनता का सरकार पर पूर्ण भरोसा है। हालिया घटनाओं से उत्पन्न चिंता को भी पार्टी और सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता से ले रही है। लिहाजा शीघ्र हत्यारों को पकड़ने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो उसको लेकर भी हर संभव उपाय किए जाएंगे।

चमोली ने विपक्ष के नेताओं से भी आग्रह किया कि ये राजनीति करने का समय नहीं है। सभी पक्षों को बेहद जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ही ऐसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। जांच से पहले ही आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय पुलिस कार्रवाई के नतीजों का इंतजार करना चाहिए।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740