फिर बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश; कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का हाल?

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का पारा बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। अब एक बार फिर तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में दिन में धूप खिले रहने के चलते पारे में और बढ़ौतरी की संभावना है। वहीं, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलती रहेगी।

हिमाचल-राजस्थान में चलेगी शीतलहर

IMD की मानें तो हिमाचल और राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है। राजस्थान के सीकर, पिलानी और चुरु में पारा गिरा है। वहीं, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कई दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा जा रहा है।

बीते 24 घंटे में सीकर में 3.5 डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, अमृतसर में 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में होगी बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊना, बिलासपुर व मंडी जिलों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में गुम्मा-बाघी सड़क पर खल्टूनाला में भूस्खलन से लगभग 40 मीटर डंगा ढह गया।

यहां हो सकती है बारिश
8 फरवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की संभावना है, जिसके चलके पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

बिहार में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और ठंड बढ़ जाएगी। इसी कारण बच्चों और बुजुर्ग को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है।इनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
वहीं, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण तराई वाले इलाकों में घने कोहरे व पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *