Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
dehradunUttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस की रणनीति : 16 फरवरी को राजभवन घेराव से भाजपा सरकार को घेरेंगे

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर 16 फरवरी को प्रस्तावित विशाल ‘राजभवन घेराव’ कार्यक्रम की रणनीति तय करने हेतु उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (Ganesh Godiyal) गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन, 21 राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई।

निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य के जनहित मुद्दों—जैसे ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बेरोजगारी—को उजागर करने के लिए यह घेराव आयोजित हो रहा है। इसमें वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी-अआईसीसी सदस्य, पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन व हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। महर्षि ने कहा, “भाजपा सरकार को इन मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया जाएगा।”

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, “भाजपा की जनविरोधी, महिला-विरोधी व युवा-विरोधी नीतियों तथा बिगड़ी कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है। यह निकम्मी सरकार से मुक्ति का समय आ गया है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को भारी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, यशपाल चौहान, सुनित सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाड़ी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाड़ी समेत अनेक नेता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए सुझाव दिए।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u616477759/domains/msn24news.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740