Uttarakhand

विपुल मैन्दोली का टिहरी में भव्य स्वागत, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार

भाजपा युवा मोर्चा(BJP youth wing) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली का जोरदार स्वागत

नई टिहरी: भारतीय जनता युवा मोर्चा(BJP youth wing) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली का नई टिहरी मंडल आगमन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

नई ऊर्जा, संगठनात्मक शक्ति और जनसेवा की भावना के साथ उत्तराखंड में संगठन विस्तार

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि विपुल मैन्दोली के नेतृत्व में BJP youth wing नई ऊर्जा, संगठनात्मक शक्ति और जनसेवा की भावना के साथ उत्तराखंड में संगठन विस्तार को और अधिक गति देगा।

BJP youth wing प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और आने वाले समय में युवाओं की भागीदारी को और सशक्त किया जाएगा। मैन्दोली ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अवसर पर BJP yuwa morcha मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी एवं युवा नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button