WhatsApp Image 2026-02-25 at 10.09.17 PM (1)

रमजान तथा आगामी होली के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं : एसएसपी

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनवरी माह की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि रमजान तथा आगामी होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने चेताया कि त्योहारों पर लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यातायात प्लान समय से तैयार करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिशा-सूचक होर्डिंग लगाने और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साइबर सेल के कार्यों पर संतोष जताते हुए बेहतर रिस्पांस के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्ती में तेजी, बढ़ती वाहन चोरियों पर अंकुश तथा कॉलोनियों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। फायर स्टेशनों को गर्मी से पूर्व एक्टिव मोड में रहने और आग की घटनाओं में रिस्पांस टाइम सुधारने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अपराध होने से पहले रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। हर अधिकारी को प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *