IMG-20260605-WA0906

विश्व पर्यावरण दिवस: एक्सिस बैंक का स्वच्छता संकल्प, ऋषिकेश के गंगा घाटों पर अभियान

ऋषिकेश: भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन आश्रम के सहयोग से ऋषिकेश के पवित्र गंगा घाटों पर ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-ए-थॉन’ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में बैंक के कर्मचारियों, परमार्थ निकेतन आश्रम के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय समुदाय के लोगों सहित 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान घाटों से लगभग 500 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

अभियान में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड- ब्रांच बैंकिंग, नॉर्थ एवं टीएएससी बिजनेस, रेनॉल्ड डी’सूज़ा ने कहा, “एक्सिस बैंक में स्थिरता सिर्फ एक पहल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हमारे काम करने के तरीके का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। ‘ओपन फॉर द प्लैनेट’ जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हम ऐसे प्रयासों को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो और जिनका प्रभाव व्यापक स्तर पर दिखाई दे। यह देखकर खुशी होती है कि एक साझा उद्देश्य के लिए लोग एक साथ आगे आ रहे हैं।

हमारा मानना है कि पर्यावरण संरक्षण में सार्थक और लंबे समय तक असर डालने के लिए ऐसे सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।” यह अभियान एक्सिस बैंक के प्रमुख प्लेटफॉर्म ‘ओपन फॉर द प्लैनेट’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लोगों की भागीदारी, जागरूकता और जमीनी स्तर पर होने वाली पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक लोगों, संस्थानों और समुदायों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *