मालदीव संसदीय चुनाव के लिए भारत में भी डाले जाएंगे वोट, दो और देशों में भी मतदान

मालदीव संसदीय चुनाव के लिए भारत में भी डाले जाएंगे वोट, दो और देशों में भी मतदान

मालदीव के आगामी 21 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। मालदीव के चुनाव आयोग ने रविवार को जानकारी दी कि संसदीय चुनाव में मतपेटियों को भारत समेत तीन देशों में भेजा जाएगा, यानी मालदीव के बाहर भी वोटिंग होगी। दरअसल, मालदीव के 11 हजार लोगों ने अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के लिए पुन: पंजीकरण का अनुरोध किया है। स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 21 अप्रैल के चुनावों के लिए लोगों को अपने मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने के संबंध में दी गई छह दिन की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई।

मालदीव के चुनाव आयोग ने कहा कि देश के चुनावों के लिए मतपेटियां केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका के कोलंबो और मलेशिया के कुआलालंपुर में भी रखी जाएंगी, क्योंकि तीनों देशों में से प्रत्येक में कम से कम 150 लोग मतदान करने के लिए पुन: पंजीकरण कराएंगे।

वेब पोर्टल ‘अदाधू डॉट कॉम’ के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के महासचिव हसन जकारिया ने कहा, ‘‘पहले की तरह, श्रीलंका और मलेशिया में कई लोगों ने पंजीकरण कराया है। भारत के तिरुवनंतपुरम में 150 लोगों ने पंजीकरण कराया है, इसलिए हमने वहां एक मतपेटी रखने का फैसला किया है।’’

निर्वाचन आयोग को इस अवधि के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुन: पंजीकरण का अनुरोध करने वाले 11,169 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। ‘एडिशन डॉट एमवी’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार, आयोग ने 1,141 फॉर्म खारिज कर दिए, जिसके बाद पंजीकरण के लिए कुल आवेदन 10,028 हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *