देहरादून: इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने आज लाल टप्पर, देहरादून में स्थित अपनी ऑथोराइज्ड पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप (एपीडी) ‘अनामिका एंटरप्राइजेज’ के उद्घाटन की घोषणा की। यह विस्तार यामाहा के पार्ट्स वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के कंपनी के लगातार प्रयासों में एक और अहम उपलब्धि है। यह कदम उत्तराखंड के सभी जिलों तक यामाहा की पहुंच बढ़ाएगा तथा यामाहा जेनुइन पार्ट्स, यामालूब और एक्सेसरीज की बिना रुकावट उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
अनामिका एंटरप्राइजेज का मकसद इस इलाके के रिटेलर्स और निजी वर्कशॉप्स तक पार्ट्स की सप्लाई बिना किसी रुकावट पहुंचाना और पूरे क्षेत्र में अपनी पहुंच काफी बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह में यामाहा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनामिका एंटरप्राइजेज के प्रबंधन की ओर से श्री विवेक जैन शामिल हुए। नया एपीडी ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले जेनुइन स्पेयर पार्ट्स और सेवाओं तक भरोसेमंद पहुंच देने, तथा हर पड़ाव पर सुरक्षा, गाड़ी की लंबी उम्र और बेहतर संतुष्टि सुनिश्चित करने की यामाहा की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
देहरादून के लाल टप्पर में स्थित इस केंद्र को बेहतरीन कनेक्टिविटी और मजबूत लॉजिस्टिक्स ढांचे का फायदा मिलता है। इससे वितरण चक्र तेज होगा, ढुलाई आसान होगी, स्टॉक के प्रबंधन में सुधार आएगा और रिटेलर्स व निजी वर्कशॉप्स तक सामान सही समय पर पहुंचेगा। यह केंद्र पूरे उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बिना किसी रुकावट सप्लाई पहुंचाएगा, यानी दक्षिण में ऊधमसिंह नगर से उत्तर में उत्तरकाशी तक और पश्चिम में देहरादून से पूर्व में पिथौरागढ़ तक। इससे रिटेलर्स, स्वतंत्र वर्कशॉप्स और ग्राहकों को हमेशा समय पर पार्ट्स मिलते रहेंगे।
अनामिका एंटरप्राइजेज के जुड़ने के साथ यामाहा का पार्ट्स डिस्ट्रीब्यूटरशिप नेटवर्क अब पूरे भारत में 17,000 से अधिक रिटेलर्स तक पहुंच चुका है। कंपनी का लक्ष्य देश भर में एक ऐसा पार्ट्स वितरण नेटवर्क खड़ा करना है, जो ज्यादा तत्पर और ज्यादा ग्राहक-केंद्रित हो।
